गर्म हवाएं चलने से लोग बेहाल
*संवाददाता* मुस्कान अंसारी
*रामपुर*। लू के थपेड़े और गर्म हवाएं चलने से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिन तक लू का भयंकर प्रकोप रहेगा।
पूरी सावधानी के साथ घरों से निकलें। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। इस समय चटक धूप के साथ र्म हवाएं चल रही हैं।
शनिवार को करीब 10 बजे के आसपास निकली धूप में काफी तपिश रही। इसके बाद दोपहर तक लू के थपेड़े चलने लगे। 12.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लाेगों को झुलसा कर रख दिया।
दोपहर एक बजे तक आग की तरह गर्म हवाएं चेहरों को झुलसा रही थी। इस दौरान सड़कों पर निकल रहे लोग कुछ गमछा तो कोई चश्मा और छाते लगाकर निकल रहे थे। मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि अगले चार दिन लू का प्रकोप काफी अधिक देखने को मिलेगा।
गर्मी में बढ़ रहे त्वचा रोगी
गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ त्वचा के मरीज काफी अधिक बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 100 के करीब मरीज त्वचा संबंधी आ रहे हैं। जिला अस्पताल के डाॅ. दशरथ सिंह बताते हैं