ग्राम धनूपुरा में हार्टफुलनेस ध्यान शिविर का शुभारंभ
आज शाम विकास क्षेत्र कादरचौक के ग्राम धनुपूरा में हार्टफुलनेस संस्था की ओर से एकात्म अभियान के अन्तर्गत ध्यान शिविर का शुभारंभ हुआ।
हार्टफुलनेस प्रशिक्षकों द्वारा हृदय केंद्रित ध्यान पद्धति के द्वारा होने वाले लाभों पर चर्चा करते हुए रिलेक्शेसन के साथ ध्यान सत्र कराया गया जिसका उपस्थित जनों ने उत्साह के साथ आनंद लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित विकास क्षेत्र कादरचौक के खाद्य एवं पूर्ति निरिक्षक श्री दिनेश कुमार यादव जी द्वारा ग्रामीणों को मानव विकास में ध्यान की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी को ध्यान मयी जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।