डीसीएम ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, उछलकर दूर जा गिरे चचा-भतीजे, दोनों की हालत गंभीर।
चंदौसी में डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सवार दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया है।
सड़क हादसे के घायलों को अस्पताल ले जाते हुए ।
मुरादाबाद रोड पर जीरो प्वाइंट के सामने बाइक सवार चाचा भतीजे को डीसीएम ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें बदायूं जनपद का अमित सैनी और उसका चाचा मोहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
राहगीरों ने हादसे के आरोपी चालक को पकड़ लिया है। बदायूं जनपद में थाना इस्लामनगर के सैफुल्लागंज सागर सराय निवासी अमित रविवार की सुबह अपने चाचा मोहर सिंह को बिलारी से दवा दिलाने ले जा रहा था।