जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Sunday, May 12, 2024 | May 12, 2024 Last Updated 2024-05-13T02:43:37Z
    Share
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन का मतदान 07 मई 2024 को सकुशल रूप से संपन्न हुआ


 | ईवीएम व वीवीपीएटी को मंडी समिति बदायूं के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रूप से रखवाया गया है | जिसकी 24 घंटे सतत रूप से निगरानी की जा रही है|

सीसीटीवी कैमरो से भी सतत निगरानी की जा रही है| जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने रविवार को मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया |

जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने सीसीटीवी से की जा रही निगरानी सहित की गई अन्य व्यवस्थाओं को परखा |



 उन्होंने बताया कि मतगणना 04 जून 2024 को होगी | उन्होंने बताया कि ईवीएम व वीवीपीएटी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं तथा इसकी सतत निगरानी की जा रही है,


जिसके लिए 24 घंटे पुलिस बल तैनात है |
इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे |
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close