सम्भल।
अंत्येष्टि से लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत,17 लोग हुए घायल।
अंतिम संस्कार लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में दीपापुर डांडा के निकट कंटेनर ने टक्कर मार दी। इसके बाद वह दूसरी तरफ जाकर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत और 17 से अधिक लोग घायल है। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संभल में बुजुर्ग के अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे कैलादेवी थाना क्षेत्र के लधनपुर निवासी लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में रविवार की संभल-अनूपशहर मार्ग पर गांव दीपापुर डांडा के निकट एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। तेज गति से आ रहे कंटेनर ने पहले एक ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर दूसरी पर पलट गया।
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 17 से अधिक लोग घायल है। मौके पर अभी राहत और बचाव कार्य जारी है। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव लधनपुर निवासी करीब 100 वर्षीय शीशपाल सिंह की रविवार को दिन में मौत हो गई।