बुद्ध पूर्णिमा पर सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट नामित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बुद्ध पूर्णिमा पर सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट नामित

Friday, May 17, 2024 | May 17, 2024 Last Updated 2024-05-17T11:12:23Z
    Share
बुद्ध पूर्णिमा पर सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट नामित
बदायूँ : 17 मई। जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा का पर्व 23 मई 2024 को मनाया जायेगा। इस पर्व पर कछला गंगा घाट तथा जनपद में स्थित अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है।


उन्होंने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा 23 मई 2024 को उप जिला मजिस्ट्रेट सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा मो0 9454415833 को कछला घाट बदायूँ की ओर, तहसीलदार सदर सुरेन्द्र कुमार मो0 9454415842 को कछला घाट कासगंज की ओर,


 नायब तहसीलदार क्षेत्र उझानी तहसील सदर अमित कुमार मो0 8887706006 को कछला पुल पर, उप जिला मजिस्ट्रेट दातागंज धर्मेन्द कुमार सिंह मो0 9454415838 को अटैना घाट थाना उसहैत पर, तहसीलदार दातागंज रवीन्द्र प्रताप सिंह


 मो0 9454415847 को भुण्डी घाट थाना उसहैत पर तथा नायब तहसीलदार तहसील दातागंज सतीश मिश्रा मो0 7379850055 को बेलाडांडी घाट थाना दातागंज पर सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था हेतु नामित किया गया है।

उन्होंने निर्देश दिए कि लगाये गये मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले घाटों पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था सृदृढ़ बनाये रखने तथा उप जिला मजिस्ट्रेट, सदर बदायूँ दातागंज अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले घाटों पर साफ-


सफाई व पेयजलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों/मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाये। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर बदायूँ दातागंज अपने स्तर से


 आवश्यकतानुसार अधिकारी/कर्मचारियों की तैनाती कर लें तथा व्यवस्थाओं का गंगा स्नान से पूर्व में अनुश्रवण कर लें। वर्तमान में प्रभावी निर्वाचन आदर्श आचार संहिता एवं धारा-144 द०प्र०सं० की निषेधाज्ञाओं का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करायेंगे।


उन्होंने निर्देश दिए कि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कछला घाटों तथा मुख्य मार्गों पर समुचित साफ सफाई व्यवस्था व शीतल पेयजलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे


 तथा प्रत्येक घाटों के लिए कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करेंगे तथा दोनों घाटों पर नावों व गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। नायब तहसीलदार उझानी बदायूँ कछला पुल पर ट्रेफिक व्यवस्था देखेंगे तथा जाम न लगने हेतु बैरीकेटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close