आज दिनांक 6 मार्च 2024 को प्रातः 8:00 बजे से *चंद्रलोक इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस बरेली
के अध्यापकों छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरण हेतु एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें गांधी उद्यान में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने राष्ट्रहित में मतदान के लिए
शपथ संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल के द्वारा दिलाई गई। उसके उपरांत गांधी उद्यान से लेकर चौकी चौराया और उसके बाद गांधी उद्यान तक
मतदाता जागरण रैली* निकालकर मतदाताओं को अपना मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया.