जनपद में बेटों को पछाड़ बेटियों ने मारी बाजी।
सम्भल जिले की बेटियां बेटों से आगे रही हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परीक्षा परिणाम में बेटियों की सफलता का प्रतिशत बेटों से काफी ज्यादा रहा है।
10वीं की परीक्षा में 90.84 प्रतिशत बेटियों को सफलता मिली है। जबकि बेटे 84.19 प्रतिशत ही सफल हो सके। यही स्थिति 12वीं के परीक्षा परिणाम में रही है। 81.82 प्रतिशत बेटियों को सफलता मिली है। जबकि बेटे 69.41 ही सफल हो सके हैं।
2023-24 के सत्र में 10वीं कक्षा के लिए 1011 छात्राओं का पंजीकरण हुआ था। इसमें 1004 ने परीक्षा दी थी। जिसमें 912 को सफलता मिली है।
जबकि 1596 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 1588 ने परीक्षा दी और उत्तीर्ण 1337 ही हो सके हैं। यही स्थिति 12वीं की परीक्षा परिणाम की रही है।
830 छात्राओं का पंजीकरण हुआ था। जिसमें 825 ने परीक्षा दी और 675 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं 1408 छात्रों ने पंजीकरण कराया और 1386 ने परीक्षा दी थी।