पत्नी गई थी, पीहर तभी घर पर आ धमकी प्रेमिका, हंगामा बढ़ने पर पहुंची पुलिस, इधर-उधर भागा फिरता रहा प्रेमी।
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का स्थानीय युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चला आ रहा है। प्रेमी का एक साल पहले निकाह हो गया लेकिन दोनों में बातचीत जारी रही। शुक्रवार दोपहर प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची तो यह मामला सामने आया।
प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। जिम्मेदार लोगों ने पंचायत बैठाई। पुलिस भी बुलाई गई। इस बीच हंगामा हुआ तो भीड़ भी बढ़ने लगी।
करीब तीन घंटे तक ड्रामा चलता रहा। प्रेमिका जिस समय युवक के घर पहुंची थी, उस वक्त युवक की पत्नी अपने पीहर गई थी।
घर पर भी कोई नहीं था। बाद में भागा-भागा युवक भी मौके पर पहुंचा। युवती से लौट जाने की मान मन्नोवल की लेकिन युवती नहीं मानी। बाद में युवती के परिजनों को भी बुलाया गया। इधर पुलिस भी पहुंच गई।