साइकिल से खेत पर जा रहे बालक के ऊपर जंगली सूअर ने बोला हमला।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

साइकिल से खेत पर जा रहे बालक के ऊपर जंगली सूअर ने बोला हमला।

Tuesday, May 14, 2024 | May 14, 2024 Last Updated 2024-05-14T12:02:43Z
    Share
साइकिल से खेत पर जा रहे बालक के ऊपर जंगली सूअर ने बोला हमला।

सूअर के हमले से बालक हुआ घायल

जनपद बरेली तहसील फरीदपुर क्षेत्र के अंतर्गत साइकिल से खेत पर जा रहे एक बालक पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया जिससे बालक बुरी तरीके से घायल हो गया ,


उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने उसको दौड़कर बचाया।
तहसील फरीदपुर के ग्राम रंजनपुर के रहने वाले 12 वर्षीय साहिल अपनी साइकिल से अपने खेत पर जा रहा था ।तभी रास्ते में एक जंगली सूअर ने उसके ऊपर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया


उसकी मां राजकुमारी ने बताया कि वह साइकिल से खेत पर मूंगफली की रखवाली करने को जा रहा था तभी रास्ते में जंगली सूअर से उसकी साइकिल टकरा गई और वह गिर गया उसके बाद जंगली सूअर ने उसके ऊपर हमला कर दिया जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया,


 अगर आसपास क्षेत्र के लोग उसको ना बचाते तो वह बड़ी मुसीबत में फंस सकता था ।जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से उसको जिला अस्पताल पहुंचाया,


जहां पर उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है,सूअर के हमले से उसके शरीर पर काफी गहरे जख्म हो गए हैं
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close