कासगंज में पुलिस की पाठशाला: ऑपरेशन जागृति फेस-02 अभियान के तहत गांव गांव जाकर महिलाओं को किया जाएगा जागरूक
कृपया अवगत कराना है कि अपर पुलिस महानिदेशक आगरा,जोन आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा यूनिसेफ के,
सहयोग से समाज में महिलाओं बालिकाओ व युवतियों की सुरक्षा तथा सम्मान एवं वैचारिक,व्यावहारिक परिवर्तन के,
सम्बन्ध में आगरा जोन स्तर पर संचालित अभियान ‘ऑपरेशन जागृति’ चलाया जा रहा है जिसके द्वितीय चरण में आज दिनांक 28.06.2024 को
कासगंज-पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा मिशन जागृति अभियान के अन्तर्गत कस्बा सोरों स्थित सोरो ब्लॉक परिसर में जागृति अभियान का आयोजन किया गया,
जिसके अन्तर्गत महिलाओं के समक्ष अभियान से सम्बन्धित चार बिन्दुओ- 1.महिलाओ के प्रति हिंसा, 2. झूठे अभियोग पंजीकृत कराये जाने की प्रवृति, 3. प्रेम सम्बन्ध के कारण अपरिपक्वता की स्थिति में युवक युवतियों का घर से पलायन एवं उसके दुष्परिणाम, 4. साइबर हिंसा को पहचानने एवं उनके प्रति बचाव के सम्बन्ध में,
जागरूक करते हुऐ विस्तार से समझाया एवं उपरोक्त चार बिन्दुओ के प्रति सतर्कता नहीं बरतने पर भविष्य में,
होने वाली परेशानियों के निदान कानूनी सहायता वैचारिक व्यवहारिक परामर्श एवं रेफरल सुविधा तथा सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाईन नम्बरों के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया,
इस अवसर पर श्री राजेश भारती अपर पुलिस अधीक्षक, अजीत चौहान, क्षेत्राधिकारी नगर व ब्लॉक स्तरीय विभागीय टीमें एवं यूनिसेफ के पदाधिकारी सम्मिलित रहे है,
क्षेत्राधिकारी पटियाली विजय कुमार राना मय प्र0निरीक्षक थाना गंजडुण्डवारा, यूनिसेफ एवं अन्य विभागीय टीमों सहित ग्राम अहलेपुर में,
ऑपरेशन जागृति प्रोग्राम में उपस्थित रहकर अभियान के मुख्य बिन्दु महिलाओं के प्रति हिंसा,झूठे अभियोग पंजीकृत कराना,प्रेम सम्बन्ध एवं साइबर हिंसा से सम्बन्धित उपस्थित महिला बालिकाओं,युवकों एवं अभिभावकों को विस्तार से समझाते हुऐ जागरूक किया गया है,
जनपद कासगंज में उक्त ऑपरेशन जागृति अभियान को जनपद स्तर पर संचालित करते हुए,
थाना कासगंज ग्राम बढारी वैश्य, नदरई, थाना ढोलना ग्राम भरसौली जंगल,थाना अमांपुर ग्राम वीरपुर,थाना सहावर ग्राम बढारी कंला,परतापुर,थाना पटियाली ग्राम दयौरईया,थाना सिढपुरा ग्राम बल्हारपुर समौठी,थाना सिकन्दरपुर वैश्य ग्राम बरौला,थाना सुन्नगढी ग्राम बस्तर क्षेत्रान्तर्गत अभियान जागृति फेज-2 के कार्यक्रम आयोजित किये गये है,
उपरोक्त सभी ग्रामों में पुलिस टीम, युनिसेफ एवं जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी कर्मचारियो के समन्वय से ग्रामों में चौपाल लगाकर एवं रैलिया आयोजित कर उपरोक्त चारों उद्देश्य को विस्तार से,
प्रचार प्रसारित कर बेहतर तरीके से समझाते हुऐ जागरूक किया गया है, ताकि महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों से उनके द्वारा बचा जा सके,
पीड़ित महिलाओं, युवतियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधि0 के प्रावधानों तथा महिला सम्बन्धी अपराधों से,
सम्बन्धित कानूनी सहायता उपलब्ध कराये जाने के प्रति जागरूक किया गया तथा इससे युवक युवतियों को हो रही हानि के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है,
झूठे मुकदमें पंजीकृत कराने पर होने वाली क्षति के बारे में भी विस्तार से समझाया गया तथा विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु,
बनाये गये कानून के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु जागृत किया गया है,
साथ ही महिला सुरक्षा से सम्बन्धित संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों- 112, 1076, 1090, 1930, 1098, 102, 108 आदि के बारे में जानकारी व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,
बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया है,
इस दौरान पुलिस,ब्लॉक,आशा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग एवं यूनिसेफ से सम्बन्धित टीमें मौजूद रही,