हाईस्कूल के मेधावियों छात्रों को मिलेगी 10 हजार रुपये छात्रवृत्ति, ऑनलाइन कराएं आवेदन ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हाईस्कूल के मेधावियों छात्रों को मिलेगी 10 हजार रुपये छात्रवृत्ति, ऑनलाइन कराएं आवेदन ।

Sunday, June 16, 2024 | June 16, 2024 Last Updated 2024-06-16T10:52:31Z
    Share
हाईस्कूल के मेधावियों छात्रों को मिलेगी 10 हजार रुपये छात्रवृत्ति, ऑनलाइन कराएं आवेदन ।


सम्भल,हाईस्कूल की परीक्षा के मेधावी छात्रों के लिए विद्याधन छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ हो चुका है। इसके तहत चयनित लाभार्थी को 10 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले 10वीं पास छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई बोर्ड पास विद्यार्थी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।


शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव के पत्र के बाद डीआईओएस वेदराम ने इस बाबत सभी स्कूलों को निर्देशित किया है। बताया है कि पात्रता को पूरा करने वाले विद्यार्थी ही योजना का लाभ ले सकेंगे। डीआईओएस ने बताया


कि चयनित को 10 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। 2024 यूपी बोर्ड के छात्रों को आवेदन के लिए 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने पर ही वह पात्र होंगे, जबकि सीबीएसई के छात्रों के आठ सीजीपीए व दिव्यांग विद्यालय के लिए 65 प्रतिशत अंक साथ 6.5 सीजीपीए होना अनिवार्य है।

दो लाख वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को ही योजना में शामिल किया जाएगा। योजना के लिए यदि छात्र बेहतर प्रदर्शन करता है तो उसे इंटर की शिक्षा के दौरान भी 10 हजार रुपये मिलेंगे।


इसके लिए यदि छात्र का प्रदर्शन ठीक रहा तो योजना के तहत आगे भी उसे डिग्री कोर्स को संचालित करने के लिए 15 से 75 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close