कछला गंगा घाट पर दो महीना के दौरान 10 श्रद्धालुओं की गई जान
संवाददाता शहाना बी सहसवान
कछला। गंगातट पर पक्के घाट के अभाव में श्रद्धालुओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ जाता है। दो महीना के दौरान ही 10 श्रद्धालुओं की जान चली गई,
बावजूद इसके इंतजाम के नाम पर नगर पंचायत प्रशासन ने कोई पहल नहीं की। शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है, ऐसा माना जा सकता है।
ऐसा भी नहीं कि गंगाघाट पर दो महीनों से पहले कोई हादसा न हुआ हो। पूर्णिमा और विशेष स्नान पर्व के अलावा अन्य दिनों में भी श्रद्धालुओं को हादसे का शिकार होना पड़ा था।