मोदी सरकार में यूपी के 10 सांसदों ने ली मंत्री पद की शपथ ।
संबाददाता आकाश बाबू
नई दिल्लीः नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलवाया. पीएम मोदी के बाद एक-एक कर कुल 30 सांसदों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, नीतिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली.
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कुल 9000 लोग शरीक हुए. नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण देखने के लिए विदेश से भी मेहमान आए.
नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ राष्ट्रपति भवन में शपथ लिया. इसके साथ ही मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत हो गई.
कैबिनेट में शामिल होने वाले सभी सांसदों को रविवार सुबह ही फोन चला गया और दिल्ली पहुंचने को कहा गया. इसके बीद पीएम मोदी ने सभा संभावित मंत्रियों के साथ बैठक भी की. इस दौरान उन्होंने 100 दिन के एजेंडे पर चर्चा की.
इसके अलावा पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य भी बैठक में रखा. हालांकि कुछ सांसद बैठक में दिल्ली से बाहर होने के कारण शामिल नहीं हो पाएं थे, वो भी मंत्रिमंडल में शामिल हैं.
मंत्रियों को लेकर लगातार चल रहा अटकलों का दौर अब खत्म हो गया है. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के कैबिनेट की तस्वीर साफ हो गई है. बता दें कि शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुक्रवार को एनडीए की बैठक
में लोकसभा का नेता और प्रधानमंत्री पद के नाम पर नरेंद्र मोदी की मुहर लगने के बाद ही रखा गया है. एनडीए की बैठक में सभी घटक दल मौजूद रहे. इसमें जदयू, लोजपा, जनसेना, टीडीपी, अपना दल (एस), हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक दल के नेता शामिल रहे. बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद थे.