30 जून तक नाला सफाई का प्रमाण पत्र दें सभी ईओ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

30 जून तक नाला सफाई का प्रमाण पत्र दें सभी ईओ

Saturday, June 22, 2024 | June 22, 2024 Last Updated 2024-06-22T12:40:32Z
    Share
30 जून तक नाला सफाई का प्रमाण पत्र दें सभी ईओ

बदायूँ : 22 जून। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत में कराए जा रहे


नाला सफाई के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र का नियमित रूप से भ्रमण करें।

 उन्होंने कहा कि जल निकासी व नाला सफाई के संबंध में सभी अधिशासी अधिकारी 30 जून तक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में जल भराव की समस्या किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल भराव आदि की समस्या ना हो


इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर समस्त अधिशासी अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close