4 जून 2024 मतगणना के दिन रहेगा रूट डायवर्जन, पार्किंग की रहेगी अलग व्यवस्था।
(जनपद सम्भल) बहजोई वेयर हाउस में मतगणना के दिन मंगलवार को रूट डायवर्जन रहेगा। यह रूट डायवर्जन सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्ति तक रहेगा। इस दौरान वाहनों के आवागमन के लिए
वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। वहीं मतगणना में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था अलग की गई है। मतगणना के दौरान वेयरहाउस तक जाने में वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि रूट डायवर्जन के लिए तैयारी सोमवार की रात से की जाएगी। बताया कि इस्लामनगर चौराहे से वार्ष्णेय इंटर कॉलेज चौराहे
के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबन्धित रहेगा। इस दौरान सभी दुकानें, ठेले आदि भी बंद रहेंगे।
1- अलीगढ़, गुन्नौर तथा बदायूं से आने वाले भारी व्यवसायिक वाहन जिनको मुरादाबाद, संभल, चन्दौसी, बहजोई की ओर जाना है, वह वाहन नूरपुर तिराहे से रजपुरा, गंवा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
2- हल्के व भारी वाहन जिनको बहजोई, चन्दौसी, संभल की ओर जाना है, वह वाहन पाठकपुर तिराहा, फरीदपुर, टिकटा रोड से बेहटा जय सिंह चौराहा बहजोई होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
3- मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी व्यवसायिक वाहन / छोटे वाहन जिनको धनारी, बबराला, अलीगढ़, दिल्ली जाना है, वह सभी वाहन संभल तिराहा बहजोई से बेहटा जयसिंह चौराहा बहजोई से टिकटा रोड रजपुरा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
डायवर्जन प्वाइंट।
1- नूरपुर तिराहा थाना गुन्नौर।
2- पाठकपुर चौराहा टिकटा रोड थाना बहजोई।
3- वार्ष्णेय इंटर कॉलेज चौराहा थाना बहजोई।
4- इस्लामनगर रोड मऊ कठेर बैरियर थाना बहजोई।
5- इस्लामनगर चौराहा बहजोई थाना बहजोई।
6- सम्भल तिराहा बहजोई थाना बहजोई।
7- बेहटा जयसिंह चौराहा बहजोई थाना बहजोई।
पार्किंग की व्यवस्था यह रहेगी।
1- वार्ष्णेय इंटर कॉलेज परिसर।
2- मिनी स्टेडियम।
4- पुलिस लाइन मंडी परिसर।
5- रोडवेज बस अड्डा पजाया।
6- एस्सार पैट्रोल पम्प अतिरिक्त पार्किंग।
7- बड़ा ग्राउंड संभल तिराहा अतिरिक्त पार्किंग।
प्रत्याशियों व कार्मिकों के लिए पार्किंग।
मतगणना स्थल वेयर हाउस बहजोई में आने वाले सभी प्रत्याशियों/कार्मिक/पुलिस के वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था पुलिस लाइन मंडी परिसर तथा काली माता मन्दिर, मिनी स्टेडियम ग्राउंड में रहेगी।