सेंट्रो कार में लगी आग, बचने का भी नहीं मिला मौका, कंकाल बन चुके थे शव

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सेंट्रो कार में लगी आग, बचने का भी नहीं मिला मौका, कंकाल बन चुके थे शव

Sunday, June 2, 2024 | June 02, 2024 Last Updated 2024-06-03T03:32:35Z
    Share
[6/3, 08:39] 𝙽𝙰𝚃𝙸𝙾𝙽𝙰𝙻 24 𝙻𝙸𝚅𝙴: सेंट्रो कार में लगी आग, बचने का भी नहीं मिला मौका, कंकाल बन चुके थे शव


मेरठ के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। जानी और भोला के बीच दिल्ली से हरिद्वार जा रही सेंट्रो कार में गांव सिसौला खुर्द के सामने आग लग गई। कार में सवार चारों लोग जिंदा जल गए।


 हादसे के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। आग बुझाई गई तो कार के अंदर का दृश्य देख अधिकारी भी सन्न रह गए।


कार में चार लोगों के शव नजर आए जो जलकर कंकाल बन चुके थे। दो आगे वाली सीट पर तो दो पिछली सीट पर पड़े थे। हादसे को जिसने भी देखा उसी की रूह कांप गई।

चौधरी चरण सिंह गंग नहर पटरी पर रात नौ बजे के करीब किसी ने फायर कंट्रोल रूम को फोन कर कार में आग लगने की सूचना दी। जानी थाना पुलिस और फायर कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।

 फायर कर्मियों ने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने पर देखा गया तो कर में चार लोगों के कंकाल पड़े हुए थे। चारों लोग इतनी बुरी तरह से जल चुके हैं कि यह भी पहचान करना मुश्किल हो रहा है कौन पुरुष है, कौन महिला है।

गाड़ी की नंबर प्लेट मिली है, जिस पर दिल्ली का नंबर DL4Cएपी 4792 है। गाड़ी दिल्ली के सोहनपाल पुत्र ओमप्रकाश गांव पहलादपुर बांगर के नंबर पर है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।



 एसपी देहात कमलेश बाहदुर ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कार में आग कैसे लगी, इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है।


कार में लगी है सीएनजी किट
सीएफओ संतोष राय का कहना है कि कार में सीएनजी किट लगी हुई है। जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो कर में भीषण आग लगी हुई थी। आग बुझाने पर चार लोगों के जले हुए शव मिले। प्रथम दृष्टयटा सीएनजी किट में आग लगना माना जा रहा है। हालांकि पूरी जांच पड़ताल के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

[6/3, 08:39] 𝙽𝙰𝚃𝙸𝙾𝙽𝙰𝙻 24 𝙻𝙸𝚅𝙴: इस भीषण हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने इस मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। वाहनों को रोका जा रहा है।


पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर ही मौजूद है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। हादसे की गहनता से जांच की जा रही है। एसएसपी व जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close