जिले में अब तक का सबसे गर्म दिन शुक्रवार र हा। पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिले में अब तक का सबसे गर्म दिन शुक्रवार र हा। पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा

Saturday, June 15, 2024 | June 15, 2024 Last Updated 2024-06-15T14:11:33Z
    Share
जिले में अब तक का सबसे गर्म दिन शुक्रवार र हा। पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा

संवाददाता मुस्कान अंसारी 

*रामपुर*। जिले में अब तक का सबसे गर्म दिन शुक्रवार रहा। पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाकर रख दिया। इसके साथ पूरे दिन गर्म हवाओं के साथ लू के थपेड़े चलते रहे।


शाम तक मौसम में गर्माहट और उमस भरी रही। मौसम के जानकारों ने बताया कि 17 जून के बाद मौसम में परिवर्तन हो सकता है और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

 शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान रहा 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे से तेज धूप शुरू हो गई।


जिससे उमस की वजह से लोगों को पसीना आने लगा। धूप में तेजी इतनी थी कि इसकी तपिश और तेज गर्म हवाओं से लोग झुलसने लगे।

चेहरों पर पड़ती धूप और गर्म हवाओं से लोग आहत हुए। 10.6 किमी प्रति घंटा दक्षिण पश्चिम की रफ्तार से गर्म हवाएं दिनभर चलीं। दोपहर तीन बजे तक मौसम काफी तल्ख रहा।


 ऐसे में जरूरी काम पर जाने वाले लोग ही घर से निकले। शाम करीब पांच बजे तक धूप और उमस बरकरार रही। मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 17 जून हीट वेव चलती रहेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव आ सकता है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close