भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि कुछ जयचंदों के कारण रामपुर से पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा
रामपुर। जनपद रामपुर में 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हार को लेकर तरह-तरह की बातों को लेकर आज शनिवार को भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने पहली बार हो रही भितरघात को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा
कि हमने और कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जमकर मेहनत की लेकिन इसके बावजूद भी कुछ नेताओं ने पार्टी को हराने के लिए काम किया। इन्हीं जयचंदो के कारण रामपुर से पार्टी को लोकसभा चुनाव की हार
का मुंह देखना पड़ा। उन्होंने कहा इसको लेकर पार्टी हाई कमान की ओर से समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के बाद इन जयचंदो का जरूर इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा की रामपुर की पांचो विधानसभा से
यदि 15 -15 हजार वोट और पढ़ते तो हम आसानी से चुनाव जीत जाते। लेकिन कुछ लोगों ने इसके तहत साजिश रची और यह चुनाव लड़ाकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।