अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं के नेतृत्व में स्ट्रीट चिल्ड्रेन, बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल भिक्षावृति रोकने हेतु चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं के नेतृत्व में स्ट्रीट चिल्ड्रेन, बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल भिक्षावृति रोकने हेतु चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

Monday, June 10, 2024 | June 10, 2024 Last Updated 2024-06-10T10:13:57Z
    Share
अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं के नेतृत्व में स्ट्रीट चिल्ड्रेन, बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल भिक्षावृति रोकने हेतु चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

आज दिनांक 10/06/2024 को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रेनू सिंह की अध्यक्षता में स्ट्रीट चिल्ड्रन, बाल श्रम, बाल तस्करी एवम बाल भिक्षा वृत्ति अभियान के अनुक्रम में बैठक आयोजित हुई जिसमे अपर जिलाधिकारी, प्रशासन के द्वारा उपरोक्त अभियान के सम्बंध में हॉट स्पॉट चिन्हित किए जाने व लिप्त बच्चों,


उनके परिवारों का पुनर्वास करने हेतु निर्देशित किया तथा साथ ही बच्चों को शिक्षा से जोड़कर मुख्यधारा में समायोजित करने हेतु निर्देशित किया गया तदोपरांत जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अभय कुमार के द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में शहर बदायूं के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पर जीवन यापन करने वाले बच्चों व बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा।


 अभियान में जनपद के समस्त तहसील क्षेत्र, नगर क्षेत्र जैसे बड़ी ज्यारत, लालपुल,काली सड़क,नवादा एवम छोटी ज्यारत बदायूं आदि जगहों पर स्थित, स्ट्रीट चिल्ड्रन, बालश्रम, बाल तस्करी एवं भिक्षा वृत्ति में लिप्त बच्चों के चिन्हीकरण एवं पुनर्वास हेतु मुख्य हॉट चिन्हित किए गए तथा यात्रियों, दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा ।

 बैठक में एएचटीयू थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा के द्वारा बताया गया कि अभियान में रेस्क्यू किए गए बच्चों का निरंतर संबंधित विभाग द्वारा फॉलोअप किया जाना चाहिए कि कहीं दुबारा से बच्चे को किसी कार्य में दुबारा नियोजित तो नहीं किया गया है ।


बच्चों की पढ़ाई, खेल, खानपान के प्रति संबंधित वयस्क को विशेष ध्यान देना चाहिए, भिक्षावृत्ती में लिप्त नहीं करना चाहिए क्योंकि भिक्षावृत्ती किसी भी समाज के लिए व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिशाप है। इसी क्रम में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ0 अरुण प्रकाश सिंह के द्वारा बताया गया कि देखरेख एवं संरक्षण वाले बच्चों को समस्त प्रपत्रों के साथ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है

 जिसे बच्चों के पुनर्वास के संबध में उचित निर्णय लिया जा सके। बैठक में एसीएमओ जावेद हुसैन, सहायक श्रमायुक्त अजीत कन्नौजिया,अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्री अरूण प्रकाश सिंह, महिला थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार,


 कमल शर्मा परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन,आरक्षी मंजू शर्मा, भीमराज उपनिरीक्षक,आरपीएफ बदायूं, समन्वयक पीसी श्रीवास्तव,सोनी थाना जीआरपी आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close