_बरेली गैगंवार_
गोली कांड के मुख्य आरोपी राजीव राणा को उल्टा पड़ा दांव
राजीव राणा के तीन होटलों पर अब चलेगा बुलडोजर,,
राजीव राणा के पास है अपार संपत्ति
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली पिछले दिनों पीलीभीत बाईपास स्थित बजरंग बाबा के पास एक प्लाट पर कब्जे को लेकर हुई भीषण गोलीबारी से पूरे शहर को दहला देने वाला राजीव राणा का गांव अब उल्टा पढ़ने लग गया है,
प्लाट के ऊपर तो वह कब्जा नहीं कर पाया, पर प्रशासन अब उसके तीन होटल पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहा है। इनमें से संजय नगर और बजरंग ढावा के पास दो उसके अपने निजी होटल हैं
और मुंशी नगर में तीसरा होटल सीके वैली पार्टनर्स में है मंगलवार को वीडिए की टीम ने पुलिस के साथ तीनों होटल की जांच पड़ताल की तो पाया गया कि तीनों होटल बिना नक्शा मंजूर कारण बनाए गए हैं
और इन होटल पर किसी भी सरकारी विभाग की एन ओ सी भी उपलब्ध नहीं है ।पीलीभीत बाईपास पर लगभग 15 करोड़ कीमत के प्लाट पर कब्जे को लेकर बदमाशों ने शनिवार की सुबह 2 घंटे तक जबरदस्त फायरिंग कर सौ राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई थी ।
इस बीच आरोपियों की तरफ से लाई गई दो जेसीबी से इसी प्लाट में चल रही मार्बल और टाइल्स की दुकान पर तोड़फोड़ भी की थी ।राजीव राणा इस घटना का मुख्य आरोपी है ।थाना इज्जत नगर में राजीव राणा के अलावा आदित्य उपाध्याय ,
के पी यादव ,ललित सक्सेना समेत लगभग डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है पुलिस अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है ।बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए थाना इज्जत नगर पुलिस लगातार दविस दे रही है पुलिस की जांच में सावित हुआ है
कि गोलीकांड की साजिश राजीव राणा के संजय नगर और बजरंग बाबा के पास स्थित स्टार होटल और मुंशी नगर में उसकी पार्टनरशिप में चल रहे हैं।सी के वैली होटल में रची गई थी मंगलवार को बीडीए की टीम ने क्षेत्राधिकारी तृतीय अनीता चौहान,
इंस्पेक्टर इज्जत नगर राधेश्याम के साथ जाकर राजीव राणा के तीनो होटलो की विस्तृत जांच की होटलो की पैमाइश करने के साथ उनके स्वामित्व संबंधी दस्तावेज की मांगे गए जांच में पाया गया कि तीनों होटल की एन ओ सी संबंधित विभागों से नहीं ली गई।
बिना एनओसी के ही होटल संचालित किया जा रहे थे। इसके बाद बीडीए ने तीनों होटल को गिराने की तैयारी शुरू कर दी। अफसरो के मुताबिक तीनों होटल को वीडिए की ओर से नोटिस दिया गया है इसका संतोष अभी संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो तीनों होटलो को बुलडोजर चलाकर धवसत कर दिये जाएगें।
वेशुमार संपत्तियों का मालिक है राजीव राणा।।
बरेली पुलिस का कहना है कि राजीव राणा के अपने भाइयों रिश्तेदारों के नाम शहर में तमाम संपत्तियां खरीदने और उनके ऊपर कब्जा जमाने का पता चला है ।शहर की कई विवादित जमीनों में भी राजीव राणा की हिस्सेदारी है
बीडीए कि सरकारी जमीन बेचने की कोशिश कर चुके राजीव राणा का हिस्सा विल्वा की एक करोड़ कीमत की विवादित पार्टी में भी बताया जा रहा है ।शहर के कई बदनाम विलडरो और जमीन हड़पने बालों का रॉकेट चलाने वालों का भी वह साइलेंट पार्टनर है ।।
अग्निशमन विभाग ने भी बनाई अपनी जांच टीम,,
अग्निशमन विभाग की जांच में भी तीनों होटल में बड़ी अनियमिताएं पाई गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा के मुताबिक तीनों होटल ने फायर एनओसी भी नहीं ली थी और तीनों बिना मानक के बनाए गए हैं ।अग्निशमन विभाग की तरफ से भी इन होटल पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। होटल की विस्तृत जांच के लिए अग्निशमन विभाग की तरफ से टीम गठित कर दी गई है।।
बरेली विकास प्राधिकरण टीम के साथ तीनो होटलो का मुआयना किया गया और उनकी पेमाईश भी कराई गई, होटल अवैध पाए गए ,अब उनके खिलाफ बीडीए के द्वारा कार्रवाई की जाएगी ।।
अनीता चौहान क्षेत्राधिकार