अमित शाह ने फिर संभाला गृह मंत्रालय का प्रभार, चिराग बोले- खाद्य प्रसंस्करण में अपार संभावनाएं।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अमित शाह ने फिर संभाला गृह मंत्रालय का प्रभार, चिराग बोले- खाद्य प्रसंस्करण में अपार संभावनाएं।

Tuesday, June 11, 2024 | June 11, 2024 Last Updated 2024-06-11T12:25:19Z
    Share
अमित शाह ने फिर संभाला गृह मंत्रालय का प्रभार, चिराग बोले- खाद्य प्रसंस्करण में अपार संभावनाएं।


तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने पुराने सिपहसालारों पर भरोसा करते हुए मंत्रिमंडल में किसी बड़े बदलाव से गुरेज किया है। उन्होंने कई मंत्रियों पर फिर से विश्वास जताया है। वहीं, कुछ मंत्रालय में बदलाव भी किया है। 

तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया। मोदी ने अपने पुराने सिपहसालारों पर भरोसा करते हुए मंत्रिमंडल में किसी बड़े बदलाव से गुरेज किया है।


 उन्होंने अमित शाह, राजनाथ सिंह, एस जयशंकर और अश्विनी वैष्णव समेत कई मंत्रियों पर फिर से विश्वास जताया है। वहीं, कुछ मंत्रालय में बदलाव भी किया है। आइए जानते हैं किसने कौन से मंत्रालय का पदभार संभाला। 


केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर पीएम मोदी ने एक बार फिर भरोसा दिखाया। उन्हें फिर से केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने गृह मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वहीं, सहकारिता मंत्री का भी कार्यभार संभाला।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close