ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत

Friday, June 21, 2024 | June 21, 2024 Last Updated 2024-06-21T12:34:40Z
    Share
ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत

*संवाददाता शहाना बी*
बदायूं के उसावां क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को सड़क हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और परिवार की महिला घायल हो गई। 

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में गांव सौंधामई के नजदीक शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी,


 जिससे बाइक पर सवार 25 वर्षीय महिला शाहीन की मौत हो गई, जबकि उसका पति और परिवार की एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस को शव उठाने दिया। 

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव भसराला निवासी शाहीन शुक्रवार दोपहर अपने पति वसीम के साथ बाइक पर अपनी चचेरी बहन की शादी में कलान थाना क्षेत्र के गांव पटना देवकली जा रही थी। बाइक पर परिवार की महिला चांदनी भी बैठी थी।

 उस दौरान वसीम हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी बाइक उसावां थाना क्षेत्र में सौंधामई गांव के नजदीक पहुंची थी। तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक ट्रक में फंस गई। इस हादसे में शाहीन की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पति और चांदनी घायल हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए



 भेज दिया, वहीं परिवार वालों ने महिला का शव नहीं उठने दिया। उन्होंने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर जाम लगा रहा। उसके बाद कहीं पुलिस जाम खुलवाने में कामयाब हो सकी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close