ओवरलोड वाहनो को चलवाकर वसूली करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की होगी धरपकड़

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ओवरलोड वाहनो को चलवाकर वसूली करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की होगी धरपकड़

Saturday, June 22, 2024 | June 22, 2024 Last Updated 2024-06-23T05:41:11Z
    Share
ओवरलोड वाहनो को चलवाकर वसूली करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की होगी धरपकड़
June 22, 2024


मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र ने जारी किया फरमान। 

उझानी बदायूं 22 जून 2024। ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की अब खैर नहीं। अब उनपर खुफिया विभाग की नजर है। स्थानीय खुफिया विंग इस पर काम करेगी।


 इसमें संलिप्त लोगों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद उनकी धरपकड़ करने के साथ शासन स्तर से कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी। ओवर लोड वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत मिलने के बाद शासन ने इस को संज्ञान में लिया और जांच करने का निर्देश दिया है।

ओवरलोड वाहनों से जहां सड़क हादसे होते हैं। वहीं, दूसरी ओर सड़क पर क्षमता से अधिक बोझ पड़ने से समय से पहले खराब होती हैं। इसलिए शासन ने ओवर लोडिंग वाले वाहनों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। लेकिन मोटी कमाई के लिए कुछ अधिकारी और कर्मचारी बेधड़क ओवर लोड वाहनों को चलवाते हैं। वह कार्रवाई करने के बजाय खुद इस कार्य में लिप्त हैं। ऐसा शासन के संज्ञान में आया है।


इसको संज्ञान में लेकर मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र ने सभी कमिश्नर व डीएम समेत पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एलआईयू के माध्यम से अवैध वसूली में लिप्त अधिकारियों की सूचना एकत्रित करें और इसकी सूचना तत्काल शासन व परिवहन आयुक्त को उपलब्ध कराई जाए,


ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। यह भी निर्देश दिए हैं कि कुछ अराजक तत्व विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग से सूचना लीक कर ओवरलोड वाहनों के चालकों को दे देते हैं। ऐसी स्थिति में गठित टास्क फोर्स अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाए।


 साथ ही ओवरलोडिंग रोकने की कार्रवाई की सूचना हर पखवाड़े शासन को उपलब्ध कराई जाए।
हकीकत तो यह है कि महीने में एक दो दिन घूमकर एआरटीओ दो चार वाहनों के चालान कर चादर तान सो जाते हैं। लोगों का कहना है कि सब सेटिंग का खेल है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close