।।बच्चों के मामूली विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को जान से मारने की नीयत से पीटा ।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली ब्यूरो चीफ राजीव कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला लेखपाल कॉलोनी में गत दिवस 21/6/ 2024 को मनीष गुप्ता पुत्र भगवान दास गुप्ता एवं वीरेंद्र गुप्ता पुत्र सोहनलाल गुप्ता के बच्चों बच्चों में मामूली से विवाद को लेकर बीते दिन शुक्रवार दोनों पक्षों के बीच मोहल्ले में ईट,
पत्थर चले जिससे वीरेंद्र को हाथ पैरों में चोटें भी आई इस संबंध में थाना फतेहगंज पूर्वी में प्रार्थना पत्र भी दिया गया। उसके उपरांत कल दिनांक 22.6.2024 शनिवार को शाम 5:00 के आसपास वीरेंद्र गुप्ता पुत्र सोहनलाल गुप्ता को
भगवान दास गुप्ता के परिवार वालों ने मोहल्ले के घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से चाकू कांता, भाला आदि से मारना शुरू कर दिया। जिससे वीरेंद्र गुप्ता के सिर, हाथ, पैर गुप्तांगो एवं पूरे शरीर में बहुत ही गंभीर चोटें आई ।
पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वीरेंद्र गुप्ता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर भेजा । जहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर के द्वारा जिला अस्पताल बरेली को रेफर करने के बाद वीरेंद्र गुप्ता के भतीजे सानू
गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता ने अपने चाचा को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है ।जहां पर चाचा को वंटीलेटर पर रखा गया है। मेरे चाचा की हालत बहुत ही ज्यादा गंभीर बनी हुई है। सानू गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता ने
उक्त प्रकरण के संबंध में अतुल पुत्र मुकेश, मनीष गुप्ता पुत्र भगवानदास ,मुकेश पुत्र भगवान दास, संजीव पुत्र भगवान दास, सुनील पुत्र भगवानदास, राजीव पुत्र भगवान दास, अनूप पुत्र भगवानदास,
एवं अनीता पत्नी मनीष गुप्ता, गीता पत्नी मूलचंद, भगवान दास पुत्र ना मालूम, सुशीला पत्नी भगवानदास गुप्ता के खिलाफ उक्त प्रकरण के संबंध में थाना फतेहगजं पूर्वी में शाम को एक प्रार्थना पत्र दिया।