पहले दिल्ली एक एक बुंद के लिए तर्शी अब पानी मै डूब रही जल् जमाब के लिए बीजेपी ने लगाए आप पर आरोप।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पहले दिल्ली एक एक बुंद के लिए तर्शी अब पानी मै डूब रही जल् जमाब के लिए बीजेपी ने लगाए आप पर आरोप।

Friday, June 28, 2024 | June 28, 2024 Last Updated 2024-06-29T01:21:43Z
    Share
पहले दिल्ली एक एक बुंद के लिए तर्शी अब पानी मै डूब रही जल् जमाब के लिए बीजेपी ने लगाए आप पर आरोप।

संबादाता आकाश बाबू

नई दिल्ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बृहस्पतिवार को हुई हल्की वर्षा में ही आइटीओ, कर्मपुरा, एनएच 24 सहित दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया।

 जलजमाव के कारण लोग काफी समय तक जाम में फंसे रहे। इसके लिए दिल्ली सरकार और नगर निगम जिम्मेदार है। दिल्ली के लगभग सात सौ में से मुश्किल से डेढ़ सौ नालों की सफाई हुई है।

अभी तक नालों की नहीं हुई साफ-सफाई-भाजपा
प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, एक दिन पहले तक दिल्ली एक-एक बूंद के लिए तरस रही थी और अब पानी में डूब रही है।


कुछ दिनों पहले भी भाजपा ने नालों की सफाई नहीं होने का मामला उठा कर सरकार और निगम को सचेत किया था। लेकिन, आम आदमी पार्टी की सरकार और निगम पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। अभी तक नालों की सफाई नहीं हुई है।

निगम की सत्ता AAP के हवाले नहीं बना सकते बहाने-सचदेवा
मुख्यमंत्री (Arvind Kejriwal) जेल में हैं और अन्य मंत्री राजनीतिक नाटक में व्यस्त हैं।


इसकी कीमत दिल्ली के लोग चुका रहे हैं। उन्होंने कहा, आप नेता पहले भाजपा की शासन वाले निगम पर झूठे आरोप लगाते थे। अब निगम की सत्ता उनके पास है, इसलिए वह बहाना नहीं बना सकते हैं।

आज कई स्थानों पर जल जमाव और यातायात जाम की बनी समस्या
पानी की कमी के लिए आप सरकार हरियाणा को दोष देती है। सरकार को बताना चाहिए कि क्या नालों की सफाई भी हरियाणा सरकार कराएगी?


 हल्की वर्षा में आज कई स्थानों पर जल जमाव और यातायात जाम की समस्या। आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ेगी। उन्होंने सरकार से युद्ध स्तर पर नालों की सफाई कराने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close