आंधी-बारिश ने जिले में बिजली आपूर्ति का नेटवर्क तहस-नहस कर दिया। जगह-जगह लाइनें क्षतिग्रस्त

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आंधी-बारिश ने जिले में बिजली आपूर्ति का नेटवर्क तहस-नहस कर दिया। जगह-जगह लाइनें क्षतिग्रस्त

Wednesday, June 19, 2024 | June 19, 2024 Last Updated 2024-06-20T05:50:20Z
    Share
आंधी-बारिश ने जिले में बिजली आपूर्ति का नेटवर्क तहस-नहस कर दिया। जगह-जगह लाइनें क्षतिग्रस्त

*संवाददाता शहाना बी*
बदायूं। बुधवार देर रात आंधी के साथ तेज बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई। हालांकि, आंधी-बारिश ने जिले में बिजली आपूर्ति का नेटवर्क तहस-नहस कर दिया।

 जगह-जगह लाइनें क्षतिग्रस्त होने से करीब 500 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। दस लाख से अधिक लोग अंधेरे में डूब गए। वहीं, वजीरगंज के नदवारी गांव के पास मुरादाबाद-फरुर्खाबाद हाईवे पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया


उघैती में तेज बारिश और आंधी से बुधवार रात नौ बजे कस्बा समेत 50 गांवों की बिजली बंद हो गई। रहेड़िया में आंधी के चलते बुधवार को रात 8.45 बजे बिजली ठप हो गई। रहेड़िया क्षेत्र में कुछ देर हल्की ओलावृष्टि हुई है।
 बारिश का पानी कुछ रास्तों में भर गया। तेज हवा में तार टूटने के खतरे को देखते हुए शहर की आपूर्ति बंद कर दी गई। आसफपुर में लगभग आधा घंटा हुई बारिश से लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई।


सैदपुर में तेज आंधी के साथ बारिश में सूखने को डाली गई मक्का भीग गई। दहगवां क्षेत्र में बारिश से मौसम बदला है। बिजली ठप है।


एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि आंधी की वजह से शहर में आपूर्ति बंद की गई है। आंधी के बाद एक-एक फीडर चेक करके आपूर्ति बहाल की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close