बिसौली। नगर पालिका परिषद ने बुधवार को स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में अतिक्रमण सफाई अभियान शुरू
किया ।जिसकी शुरुआत नगर पालिका गेट से हुई। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अनूप राय का कहना है कि ऐसी दुकानों को चिन्हित करेंगे जो अतिक्रमण करने अथवा करवाने में सक्रिय हैं ।
नगर के अवैध कब्जेदारों को शीघ्र नोटिस जारी किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि बुधवार को नगर पालिका की टीम द्वारा बदायूं चंदौसी हाईवे पर अतिक्रमण अभियान चलाया ।लोगों ने अतिक्रमण टीम को देखते ही अपने-अपने अतिक्रमण स्वयं हटा लिए ।
इधर नगर पालिका प्रशासन ने सड़क पर अतिक्रमण किए दुकानदारों को मुनादी कराकर चेतावनी दे दी थी ।कि वह दुकान के बाहर किए गए अतिक्रमण को समेट लें लेकिन इसका असर नहीं हुआ
परिणाम स्वरुप पालिका प्रशासन ने जेसीबी लेकर सीधे कार्रवाई की। इस दौरान प्रधान लिपिक मशकूर खान ,लिपिक राजीव कुमार ,महेश शर्मा ,विकास बाबू