जिलाधिकारी ने समय से कार्यालय न पहुंचने वालों को नोटिस जारी करने दिए आदेश।
जनपद सम्भल जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बुधवार को कलक्ट्रेट के कर्मचारियों के कार्यालय पहुंचने के समय की बायोमैट्रिक मशीन में लगने वाली हाजिरी की समीक्षा की।
जिसमें ज्यादातर कर्मचारी देरी से कार्यालय पहुंचे तो कई गैरहाजिर थे। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए देरी से आने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
बुधवार को समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि बायोमैट्रिक मशीन में फीड नाम वाले कलक्ट्रेट परिसर में स्थित सभी विभागों के अधिकतर कर्मचारी सुबह 10 बजे के बाद अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचे।