कासगंज-अपर पुलिस महानिदेशक आगरा,जोन आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से समाज में महिलाओं व बालिकाओ,

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कासगंज-अपर पुलिस महानिदेशक आगरा,जोन आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से समाज में महिलाओं व बालिकाओ,

Tuesday, June 25, 2024 | June 25, 2024 Last Updated 2024-06-26T01:03:00Z
    Share
*मिशन जागृति अभियान शुरू*
 कासगंज-अपर पुलिस महानिदेशक आगरा,जोन आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से समाज में महिलाओं व बालिकाओ, 

युवतियो की सुरक्षा तथा सम्मान एवं वैचारिक व व्यावहारिक परिवर्तन के लिये आगरा जोन स्तर पर संचालित अभियान 

‘ऑपरेशन जागृति’ चलाया जा रहा है। जिसके द्वितीय चरण में आज दिनांक 25.06.2024 को 

*कासगंज पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में,*

मिशन जागृति टीमों द्वारा थाना कासगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहनी ममूरगंज,मोहनपुर, थाना सोरों ग्राम अलीपुर बाबर,हरनाथपुर,थाना ढोलना ग्राम बहादुर,थाना सहावर ग्राम नवाबगंज, अमीरशा,थाना अमांपुर ग्राम थराचीतरा,बरसोडा,थाना पटियाली ग्राम बकरई भैंसी,थाना सिढपुरा ग्राम अनंगपुर,सनौठी,महिला थाना ग्राम मोहनी ममूरगंज,अहरौली क्षेत्रान्तर्गत अभियान जागृति फेज-2 के कार्यक्रम आयोजित किये गये है,

जनपद के सभी थाना प्रभारी मय टीम सहित उपस्थित रहकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती द्वारा थाना सोरों ग्राम अल्लीपुर बरवारा व क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन थाना अमांपुर ग्राम थरा चीथरा में उपस्थित रहकर ऑपरेशन जागृति के सम्बन्ध में,

महिलाओं,बालिकाओं व छात्राओं/युवको एवं अभिभावको को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में,

जागृत कर युवा व बालिकाओं को ऑपरेशन जागृति अभियान के मुख्य 04 उद्देश्य- 

1-महिलाओ बालिकाओ के विरूद्ध होने वाली हिंसा के प्रति जागरूक करना एवं पीडित महिला किशोरियो को परामर्श एवं रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना,

2.-महिला बालिकाओ को मोहरा बनाकर झूठे मुकदमे पंजीकृत कराने की प्रवृति एवं उनके दुष्परिणामो के बारे में जागरूक करना,

3-नवयुवक, युवतियो प्रेम सम्बन्ध में बिना सोच बिचारे घर से चले जाना एवं उससे नवयुवक, युवतियो के जीवन पर पडने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना,

4.-साइबर हिंसा के बारे में जागरूक करना एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्मो का सोच विचार कर उपयोग करना 
 
के सम्बन्ध में उपरोक्त सभी ग्रामो में पुलिस टीम,युनिसेफ एवं जिला स्तरीय विभागो के,

अधिकारी कर्मचारियो द्वारा ग्रामो में चौपाल लगाकर एवं रैलिया आयोजित कर उपरोक्त चारो उद्देश्य को विस्तार से,

प्रचार प्रसारित कर बेहतर तरीके से समझाते हुऐ जागरूक किया गया है, ताकि महिलाओ के प्रति हो रहे उपरोक्त अपराधो से उनके द्वारा बचा जा सके,

पीड़ित महिलाओं, युवतियो को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधि0 के प्रावधानो तथा महिला सम्बन्धी अपराधो से 

सम्बन्धित कानूनी सहायता उपलब्ध कराये जाने के प्रति जागरूक किया गया तथा इससे युवक युवतियो को हो रही हानि के सम्बन्ध में,

अवगत कराया गया है। झूठे मुकदमे पंजीकृत कराने पर होने वाली छति के बारे में भी विस्तार से समझाया गया तथा,

विषेषकर महिलाओ की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानून के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु जागृत किया गया है, 

साथ ही महिला सुरक्षा से सम्बन्धित संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों- 112, 1076, 1090, 1930, 1098, 102, 108 आदि के बारे में जानकारी व सरकार द्वारा चलायी जा रही, 

विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,

निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया है,

इस दौरान पुलिस,ब्लॉक,आषा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग एवं यूनिसेफ से सम्बन्धित टीमे मौजूद रही, 

जिनके द्वारा भी सम्बोधित करते हुऐ उपरोक्त समस्त जानकारी दी गयी है,
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close