तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे जा रहे एक वृद्ध को मारी टक्कर, हादसे में एक महिला सहित दो लोग हुए घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे जा रहे एक वृद्ध को मारी टक्कर, हादसे में एक महिला सहित दो लोग हुए घायल

Thursday, June 6, 2024 | June 06, 2024 Last Updated 2024-06-06T11:52:34Z
    Share
तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे जा रहे एक वृद्ध को मारी टक्कर, हादसे में एक महिला सहित दो लोग हुए घायल


रामपुर। रामपुर कैमरी रोड पर एक बाइक सवार ने सड़क किनारे चल रहे एक वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार महिला सहित दो लोग घायल हो गए।


 हादसे को देख मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी चमरौआ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। 

घटना जनपद के थाना शहजादनगर क्षेत्र के अंतर्गत चमरौआ रेलवे फाटक के पास की है जहाँ आज दिनांक 6 जून दिन गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे गांव चमरौआ निवासी छोटे पुत्र मीर मोहम्मद(60) जंगल की ओर अपने खेतों पर जा रहे थे।

 उधर बाइक संख्या यूपी 22 वी 2577 सवार राम बहादुर पुत्र सीताराम के साथ उसकी पत्नी माया वती मनोना धाम से रामपुर की ओर जा रहे थे।

 चमरौआ रेलवे फाटक के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे वृद्ध छोटे को टक्कर मार दी। हादसे में छोटे को टक्कर मारकर बाइक सड़क किनारे जा गिरी जिसमें बाइक सवार महिला सहित दो लोग घायल हो गए।


 घटना को देख एकत्रित हुई भीड़ ने 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को नजदीकी चमरौआ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से चिकित्सक ने छोटे की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।


चिकित्सा प्रभारी नवीन प्रसाद ने बताया गंभीर रूप से घायल हुए छोटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद उसके गंतव्य को रवाना कर दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close