शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है योग: सम्भव जैन
बहजोई : बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास के तत्वावधान में विश्व योग दिवस पर 08 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया एवं योगभ्यास करा कर स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग करने की सलाह दी।
ग्राम नाधौस स्थित बीएमबीएल जैन कॉलेज में मानवता के लिये योग के विचार के साथ आठ दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया साथ ही लोगों ने अत्यंत ऊर्जा के साथ योगाभ्यास किया,
योग शिक्षक खुशीराम राणा ने लोगों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर जैन कॉलेज के निदेशक सम्भव जैन ने कहा कि योग हमें प्रसन्न चित्त रहना सिखाता है, एवं बहुत सारे रोगों को योग अपनाकर दूर किया जा सकता है
इसलिए इसे अपने जीवन का आवश्यक हिस्सा बनाएं। अंत में मंगल गीत एवं विश्व शांति मंत्र कराया गया। इस मौके कुश नंदन, नागेश कुमार,