चार दिनों से बिजली न मिलने पर एसडीओ को शिकायती पत्र सौंप कर प्रदर्शन
बिसौली। ग्राम अजनावर एवं बिसौली नगर के किसानों और उपभोक्ताओं ने निजी नलकूप की विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते चार दिनों से बिजली न मिलने पर एसडीओ को शिकायती पत्र सौंप कर प्रदर्शन किया।
इधर किसानों ने अधिशासी अभियंता रामलाल से मिलकर विद्युत व्यवस्था जल्द ठीक करने की मांग की। किसानों का आरोप है कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही
के चलते निजी नलकूप की बिजली आपूर्ति चार दिन से बंद पड़ी है जिस कारण सिंचाई न होने से फसलें सूख रही है आक्रोशित किसानों ने एसडीओ रामगोपाल राठौर को
शिकायती पत्र देकर विद्युत व्यवस्था ठीक कराए जाने की मांग की है इसके साथ ही लापरवाह लाइनमैन और भ्रष्ट विद्युत कर्मचारियों को भी हटाने की मांग की है।