पिछले महा हुई लूट और चोरी में थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पिछले महा हुई लूट और चोरी में थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी।

Saturday, June 8, 2024 | June 08, 2024 Last Updated 2024-06-08T14:10:21Z
    Share
पिछले महा हुई लूट और चोरी में थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली।।
थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में दिनांक 10 मार्च 2024 को उचसियाया मोड़ के पास हुई लूट में वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के आदेश अनुसार थाना क्षेत्र में हुई लूट में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन एवंक्षेत्राधिकारी फरीदपुर के कुशल नेतृत्व में फतेहगंज पूर्वी पुलिस की टीम के

 द्वारा मोगा शेरे पंजाब ढाबा के सामने से लूट में वांछित अभियुक्त राम प्रकाश उर्फ गब्बर पुत्र मिट्ठू लाल निवासी मोहल्ला बक्सरिया नाथू विधायक वाली गली कस्बा एवं थाना फरीदपुर जिला बरेली उम्र 45 वर्ष को एक


अदद टच मोबाइल टैक्सो कंपनी एवं बेसर पीली धातु ,15 बोर तमंचा सहित एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।।

दिनांक 10 मार्च 2024 को शाम करीब 3:00 बजे मूलाराम पुत्र रूपचंद निवासी ग्राम कुठला थाना फतेहगंज पूर्वी तहसील फरीदपुर जिला बरेली की आरती एक टुक टुक रिक्शा में बैठकर अपने ससुर मूलाराम के साथ अपनी ससुराल ग्राम कुठला जा रही थी


कि रास्ते में क
उचसिया मोड़ के पास अज्ञात चोरों ने उसको तमंचे का भय दिखाकर उसका बैग छीन लिया जिसमें उसके ₹5000 नगद एवं एक टच मोबाइल टैक्सो कंपनी ब एक जोड़ी बिछुआ और एक बेसर सोने का था को लूट लिया।

 इसके संबंध में आरती के ससुर मूलाराम के द्वारा थाना फतेहगंज पूर्वी पर उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र लूट के संबंध में दिया 
 प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा संख्या 55/ 24 धारा 392 बनाम अज्ञात चोर के


खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी विवेचना उप निरीक्षक अवधेश कुमार को सौंप गई उसके उपरांत उप निरीक्षक के द्वारा विवेचना करने के दौरान दिनांक 13 मार्च 2024 को थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस के द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए


दो अभिक्तों को गिरफ्तार किया जिसमें 1 मनीष पुत्र मंगल लाल निवासी मोहल्ला बक्सरया नतथू विधायक वाली गली थाना फरीदपुर जनपद बरेली ।नंबर (2) मोनू यादव पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप निवासी मोहल्ला बक्सरिया निकट होली चौराहा थाना फरीदपुर जनपद बरेली उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।

थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान इन लोगों ने अपने एक साथी राम प्रकाश उर्फ गब्बर पुत्र मिट्ठू लाल ,एवं पवन पुत्र रामपाल निवासी मोहल्ला बक्सरिया निकट होली चौराहा कस्बा


एवं थाना फरीदपुर का नाम भी बताया। जिसमे पुलिस ने आज दिनांक 8 जून 2024 को मोगाश्री पंजाब ढाबा के सामने से राम प्रकाश और गब्बर पुत्र मिट्ठू लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसका आपराधिक इतिहास मुकदमा संख्या 637 /02 ,धारा 392/ 411 व मुकदमा संख्या


 1128/ 07 धारा 302 के मुकदमे थाना कोतवाली फरीदपुर में पंजीकृत हैं। अभी उपरोक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त पवन पुत्र रामपाल निवासी मोहल्ला बक्सरिया तहसील फरीदपुर पुलिस की पकड़ से दूर है।

 उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, उप निरीक्षक जयचंद, उप निरीक्षक सहेंदरपाल मलिक, उप निरीक्षक अखिल प्रताप एवं कांस्टेबल रघुवीर सिंह शामिल रहे ।।

अभियुक्त से बरामद किया गया सामान:

एक टच मोबाइल टैक्सो कंपनी, ।एक बेसर पीली धातु ,।
एक तमंचा 12 वोर ।
एक जिंदा कारतूस 12 वोर।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close