बिसौली पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार,अर्थी से उठाया युवक का शव
बदायूं भेजा पोस्टमार्टम को शव ।
बदायूं 25 जून। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा में एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा में 25 वर्षीय युवक जुगल किशोर ने फंदे से लटककर घर में आत्महत्या कर ली।
आज सुबह परिवार वाले उसके शव को अंतिम संस्कार को ले गए। वहीं ससुराल वालों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई ओर शव को उठाकर पीएम को जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गांव सर्वा निवासी जुगल किशोर पुत्र संतोष की शादी करीब दो साल पहले कालूपुर निवासी रीता के साथ शादी हुई थी। परिवार वालों का कहना है
कि सोमवार रात दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उससे नाराज होकर जुगल किशोर ने फंदे से लटककर जान दे दी।
इसकी सूचना पर युवक के ससुराल वाले और तमाम रिश्तेदार पहुंच गये। सभी लोगों ने फैसला लिया वह शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे लेकिन रीता का भाई विनेश इसके लिए तैयार नहीं हुआ। परिवार वाले युवक के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान ले गए।
मृतक जुगल किशोर के साले बिनेश की शिकायत पर कोतवाली इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह और सीओ सुनील कुमार पहुंच गए।