अपने ही परिचितों के झगड़े में बीच बचाव करना पड़ गया भारी
रामपुर। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं दो युवकों को झगड़े में बीच बचाव करना भारी पड़ गया। बीच बचाव करने पर हमलावरों ने उल्टा धारदार हथियारों से हमला कर लहू लहान कर दिया जिससे एक युवक को गंभीर चोट आने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
मामला जनपद के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहां नगर के मोहल्ला भट्टी टोला निवासी मुशर्रफ़ खां शुक्रवार की रात को अपने मोहल्ला शीरी मियां के रहने वाले
दोस्त फरमान के साथ बाइक से कैमरी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में कैमरी रोड पर नगरिया कला गांव में उनके ही परिचितों में एक किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। जिसमें दोनों लोग बीच बचाव करने पहुंच गए। आरोप है कि दोनों युवकों पर उल्टा हमलावरों ने ईट पत्थर, लाठी डंडे के साथ धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
इस दौरान एक युवक तो हमलावरों से जान बचाकर भाग गया जबकि दूसरे को गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलने पर घायल युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल अवस्था में युवक को लेकर कोतवाली पहुंचे और हमलावरों के विरुद्ध नामदर्ज तहरीर दी। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर प्राप्त कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। घायल हुए