वजीरगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी नकली डीजल और पेट्रोल बेचने वाले पर की गई कार्रवाई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वजीरगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी नकली डीजल और पेट्रोल बेचने वाले पर की गई कार्रवाई

Sunday, June 23, 2024 | June 23, 2024 Last Updated 2024-06-24T02:26:15Z
    Share
वजीरगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी नकली डीजल और पेट्रोल बेचने वाले पर की गई कार्रवाई 

थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मिलावटी डीजल के 04 ड्रम ( जिसमे कुल 520 ली0 डीजल ) व मिलावटी पेट्रोल का एक ड्रम ( जिसमे 180 ली0 पेट्रोल ) तथा पेट्रोल के समान कथित पेट्रोलियम पदार्थ ( 650 ली0 ) मय परिवहन मे प्रयुक्त एक स्फिट कार के साथ  02 अभि0 गिरफ्तार–


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ‘आलोक प्रियदर्शी’ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग एंव गस्त के निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम मोहन सिंह के पर्यवेक्षण तथा  क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज अरविन्द कुमार मय टीम को बड़ी सफलता मिली । 

दिनांकः 23.06.2024 को वजीरगंज पुलिस बल देखभाल क्षेत्र व गश्त में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना के आधार पर क्षेत्रीय खाघ अधिकारी नरेन्द्र कुमार मय पूर्ति निरीक्षक श्रीमति शुभ्रा मिश्रा मय टीम के बगरैन से आंवला मार्ग पर अभियुक्त वसीम के घर पर छापा मारकर मिलावटी डीजल के 04 ड्रम ( जिसमे कुल 520 ली0 डीजल ) व पेट्रोल का एक ड्रम ( जिसमे 180 ली0 पेट्रोल ) तथा पेट्रोल के समान कथित


 पेट्रोलियम पदार्थ ( 650 ली0 ) मय परिवहन मे प्रयुक्त एक कार के साथ  02 अभि0 गिरफ्तार के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना वजीरगंज पर मु0अ0सं0-232/2024 धारा 420 आईपीसी 3/7 ईसी एक्ट व 3 पेट्रोलियम अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय / जेल भेजा जा रहा है । 

विवरण पूछताछ—
             गिरफ्तार अभि0 वसीम व हसीन से पूछताछ की गयी तो बताया कि मैं और मेरे परिवार के लोग डीजल व पेट्रोल को खरीदकर लाते है उसमे हम नैफटा सॉलवेन्ट मिलाकर उसे कम दामो पर गावो के सीधे साधे लोगो को बेच देते है । गाँव के लोग हमसे कम दाम होने के कारण डीजल व पेट्रोल खरीदकर ले जाते थे ।

 हम इस मिलावटी डीजल व पेट्रोल को 05 रूपये के मार्जिन से 80 रूपये लीटर बेचते थे । इससे हमे काफी मुनाफा होता था ।  साहब इसी कार्य को करके हम अपने परिवार को पालन पोषण करते है । साहब गलती हो गयी ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त—

1. वसीम पुत्र रईस अहमद निवासी ग्राम सिसईया थाना वजीरगंज जिला बदायूँ 
2.हसीन पुत्र रईस अहमद निवासी ग्राम सिसईया थाना वजीरगंज जिला बदायूँ 
नाम पता फरार अभियुक्त—
1. अनीस अहमद पुत्र रईस अहमद निवासी ग्राम सिसईया थाना वजीरगंज जिला बदायूँ 


2.रईस अहमद पुत्र नत्थू अहमद निवासी ग्राम सिसईया थाना वजीरगंज जिला बदायूँ 
*विवरण बरामदगी—*
1.डीजल के 04 ड्रम ( जिसमे कुल 520 ली0 डीजल ) 
2.पेट्रोल का एक ड्रम ( जिसमे 180 ली0 पेट्रोल ) 
3.पेट्रोल के समान कथित पेट्रोलियम पदार्थ ( 650 ली0 ) 
4.परिवहन मे प्रयुक्त एक स्फिट कार 
पंजीकृत अभियोग का विवरण—


मु0अ0सं0 232/2024 धारा 420 आईपीसी 3/7 ईसी एक्ट व 3 पेट्रोलियम अधिनियम

*आपराधिक इतिहास  - ( रईश उपरोक्त ) 
मु0अ0सं0 100/19 धारा 3/7 ईसी एक्ट थाना कलेक्टर बुकगंज जिला बरेली 
मु0अ0सं0 21/2021 धारा 411/413/420 आईपीसी व 3/7 ईसी एक्ट व 3 पेट्रोलियम अधि0 थाना किला जिला बरेली 
मु0अ0सं0 650/2017 धारा 3/7 ईसी एक्ट थाना वजीगंज जिला बदायूँ 
मु0अ0सं0 232/2024 धारा 420 आईपीसी 3/7 ईसी एक्ट व 3 पेट्रोलियम अधिनियम

*आपराधिक इतिहास  - ( अनीस उपरोक्त ) 
मु0अ0सं0 21/2021 धारा 411/413/420 आईपीसी व 3/7 ईसी एक्ट व 3 पेट्रोलियम अधि0 थाना किला जिला बरेली 
मु0अ0सं0 650/2017 धारा 3/7 ईसी एक्ट थाना वजीगंज जिला बदायूँ 
मु0अ0सं0 232/2024 धारा 420 आईपीसी 3/7 ईसी एक्ट व 3 पेट्रोलियम अधिनियम
*आपराधिक इतिहास  - ( वसीम उपरोक्त ) 


मु0अ0सं0 232/2024 धारा 420 आईपीसी 3/7 ईसी एक्ट व 3 पेट्रोलियम अधिनियम
*आपराधिक इतिहास  - ( हसीन उपरोक्त ) 
मु0अ0सं0 232/2024 धारा 420 आईपीसी 3/7 ईसी एक्ट व 3 पेट्रोलियम अधिनियम

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ 
उ0नि0 श्री जगवीर सिह थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ 
हे0का0 314 नरेन्द्र सिह थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ 
का0 1060 अंशुल डागर थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ
का0 404 मौ0 सरताज थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ 
का0 1908 जुबैर मलिक थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ 
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली खाघ विभाग टीम —
क्षेत्रीय खाघ अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार 
पूर्ति निरीक्षक श्रीमति शुभ्रा मिश्रा
पूर्ति लिपिक सोनू कुमार
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close