सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में मारपीट-पथराव, पांच लोग हुए घायल।
जनपद सम्भल के बनियाठेर गांव में रविवार को ग्राम समाज की भूमि को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। जिसमें महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
बनियाखेड़ा के ग्राम प्रधान नईम खान के परिजनों ने रविवार को निर्माण के दौरान खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमि की चाहरदीवारी शुरू कर दी।
इसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध जताया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आ गए और जमकर मारपीट हुई। बाद में दोनों पक्ष के लोग छतों पर चढ़कर पथराव करने लगे। जिसमें प्रधान पक्ष से उसकी बेटी नूरी, जफरुद्दीन, कायम, हलीमा व भूरा गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा। इसके बाद घायलों को निजी वाहन से चंदौसी अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर किया