नेशनल 24 लाइव जनपद बदायूं ।बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी सुरेश चंद दीक्षित की बेटी गरिमा दीक्षित ने वर्ष 2016 में मुंबई जाकर रूपहले पर्दे पर जाने का ख्वाब संजो लिया ।
और वह अपनी मेहनत के बल पर काफी कम दिनों में भोजपुरी हीरोइन बन गई। और बेस्ट अवार्ड भी अपने नाम कर लिया ।कोलकाता के एक कार्यक्रम में गरिमा दीक्षित को बेस्ट कलाकार होने का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया ।बताया जाता है
कि गरिमा दीक्षित ने 24 वर्ष में पोस्ट ग्रेजुएट हिंदू कॉलेज मुरादाबाद से किया ।पढ़ने में भी काफी रुचि रही लेकिन सिनेमा पर्दे पर धमाल मचाने का जबसे उसने दिल ख्वाब पाला तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। घर वालों ने भी उसका पूरा साथ दिया बॉलीवुड फिल्मो में भी वह काम कर रही है
।अब उन्हें हॉट गर्ल के नाम से भी जाना जा रहा है ।गरिमा दीक्षित ने बताया कि उनकी मां परिनीति दीक्षित का उन्हें पूरा साथ मिला ।और आज यह मुकाम उन्हें मां के सहयोग से हासिल हुआ ।किसान के घर में पली बड़ी गरिमा दीक्षित अब मुंबई के आलीशान मकान में रहती है ।
ब्राह्मण परिवार में इनका जन्म हुआ इनके बाबा मूलचंद शर्मा कथा वाचक हैं ।भोजपुरी फिल्म के बड़े स्टार्स के साथ उन्हें काम करने का मौका लगातार मिल रहा है ।उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्म घरवाली बाहरवाली ,
के अलावा दीदी का देवर ,दिल ले गई, जैसी फिल्मों ने लोगों का दिल जीत लिया है। इसके अलावा क्राइम पेट्रोल, बेटी हमारी अनमोल, सोनी लाइव ,सोंग ,सेवा दान इंडिया ,जैसे नाटक में भी बेहतर अभिनय किया है। इन सभी में गरिमा दीक्षित मुख्य रोल में रही है।