बजरंग ढाबा के पास कल हुई फायरिंग में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बजरंग ढाबा के पास कल हुई फायरिंग में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sunday, June 23, 2024 | June 23, 2024 Last Updated 2024-06-23T10:33:49Z
    Share
बजरंग ढाबा के पास कल हुई फायरिंग में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अब तक 8 आरोपी हुए गिरफ्तार,

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना उज्जैन नगर क्षेत्र के अंतर्गत पीलीभीत बायपास रोड स्थित बजरंग ढाबा के पास कल 22:00 से 2024 को सुबह 7:00 एक प्लांट को लेकर दो पक्ष में हुई


फायरिंग और आगजनी के बाद इज्जत नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया ।मुठमेड के दौरान अभियुक्त के एक पैर में गोली भी लगी है, इसके बाद पुलिस के द्वारा उसे बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


  थाना इज्जत नगर पुलिस के मुताबिक 22/23.6.2024 की रात्रि 1:30 बजे अभियुक्तों की छापेमारी के दौरान वांछित अभियुक्त कोल्हापुर नहर मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में

 ललित सक्सेना पुत्र ईश्वर दयाल निवासी ग्राम मठ लक्ष्मीपुर थाना इज्जत नगर को बिना नंबर हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित, एक मोबाइल, एक तमंचा 315 बर दो खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।।

अभियुक्त के ऊपर लगभग एक दर्जन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। मुठमेड के दौरान ललित सक्सेना के दाहिने पैर में घुटने से नीचे गोली लगी है।
अभियुक्त थाना उज्जैन नगर क्षेत्र के अंतर्गत बजरंग ढाबा के पास 22 /6/ 2024 की सुबह हुई फायरिंग में आरोपी है। जिसको मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया ।घायल अभियुक्त को पुलिस की देखरेख में जिला अस्पताल बरेली में भर्ती किया गया है अभियुक्त की हालत स्थिर बनी हुई है ।


मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय, प्रभारी निरीक्षक थाना इज्जत नगर मय फोर्स के साथ मौजूद रहे ।फायरिंग के मामले में इन लोगों की हुई ।गिरफ्तारी बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में लखनऊ शासन के द्वारा संज्ञान में लेने के बाद बरेली पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया ।


पुलिस ने घटना के संबंध में अभियुक्त के खिलाफ धारा 147/ 148/ 149/ 307/327 / 427/ 504 /506/394 थाना इज्जत नगर बरेली में मुकदमा दर्ज किया गया साथ ही साथ घटना का मुख्य आरोपी राजीव राणा को अन्य अभियुक्त के साथ पुलिस गिरफ्त में लिया गया ।

गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के नाम
 
शिवम कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी रहोली जिला संभल, रविंद्र पुत्र चिरौंजीलाल निवासी मुडिया अहमदनगर थाना इज्जत नगर बरेली, मनोज पुत्र विजयपाल निवासी मुड़िया अहमदनगर थाना इज्जत नगर जिला बरेली ,

 संदेश पुत्र बाबूराम निवासी सैनिक कॉलोनी संजय नगर थाना इजजतनगर जिला बरेली ,पंकज गुप्ता पुत्र शिव कुमार निवासी कृष्ण नगर कॉलोनी थाना बारादरी जिला बरेली ,ओमकार राठौर पुत्र केदार राठौर निवासी जोगी नवादा थाना बारादरी जनपद बरेली।।

 इसके अलावा पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो अभियुक्त आदित्य उपाध्याय, अभिराज उपाध्याय सहित 8 अभियुकतो को गिरफ्तार किया है। 

जिसमें रोहित कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी राजेंद्र नगर थाना प्रेम नगर जिला बरेली, संजय उर्फ संजू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी इंदिरा नगर थाना प्रेम नगर बरेली ,रोहित कुमार पुत्र ओंकार निवासी संजय नगर थाना बारादरी बरेली।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close