शादी में डांस करते-करते युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शादी में डांस करते-करते युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sunday, June 23, 2024 | June 23, 2024 Last Updated 2024-06-23T11:45:15Z
    Share
शादी में डांस करते-करते युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रामपुर। शादी के समारोह में शामिल होने गए एक युवक की डांस करते-करते तबीयत खराब हो गई । वहाँ मौजूद लोगों ने युवक को ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। 
मामला रामपुर के पुराना गंज निवासी सौरभ उर्फ सोनू(35) शुक्रवार की रात शाहबाद गेट स्थित ईदगाह के पास आसिफ की शादी में डांस करने गए थे।

 रात में डांस करते-करते अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ती देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें सीएससी में ले जाकर भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।


परिजनों के अनुसार राहुल उर्फ सोनू का नगर में न्यू श्री बालाजी टेंट हाउस है। इसके अलावा वह शादी में डांस के साथ-साथ जागरण, सुंदरकांड, शोभायात्रा में झांकी आदि में भी काम करने जाते थे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close