घरेलू कलह के चक्कर में आ कर राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दे दी जान।
सम्भल धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक राजमिस्त्री का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार की रात राजमिस्त्री खाना खाने के बाद पत्नी के साथ छत पर सो रहा था। रात करीब 11 बजे वह छत से उठ कर नीचे आ गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो पत्नी नीचे देखने पहुंची। उसने कमरा खोलकर देखा तो पति फंदे से लटका था।
शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। परिजनों ने फंदे से उतारकर बबराला के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।