भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट ने एक दिवसीय धरना मालवीय आवास गृह पर देकर ,नौ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
बदायूं। जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा अंबियापुर ब्लॉक के ग्राम खेरी व सिरासोल सीताराम पट्टी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों में ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा जमकर धांधली कर सरकारी धन का बन्दर वाट किया गया
इसकी अन्य विभागों से कमेटी गठित कर जांच कराई जाए प्रधान सचिव की अंबियापुर ब्लॉक के ग्राम खेरी व सिरासोल सीताराम पट्टी, पिण्डोल में ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अपात्रों को चयनित कर आवास का लाभ दिया गया।
जबकि पात्र कच्चे मकानों या खुले में रहने को मजबूर हैं। पूर्व में की गई शिकायत पर कोई विशेष जांच नहीं हुई पुनः अन्य विभाग द्वारा जाँच कराकर कार्यवाही की जाए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने कहा जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सुबह से लेकर शाम तक डग्गामार वाहनों की वजह से ज़ाम लगा रहता है, जिसकी वजह है टीएसआई है जो कि डग्गामार वाहनों से सुबह से लेकर शाम तक जिलाधिकारी की नाक नीचे अवैध वसूली करता है
यही स्थिति उझानी नगर के बीचो बीच हलवाई चौक चौराहा अतिक्रमण की जद में काफी लम्बे समय से है। यहाँ से स्कूली वाहन, पुलिस वाहन, एम्बुलेंस, किसान वाहन व शव वाहनों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
भारतीय किसान यूनियन लम्बे समय से इस चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग कर रही है। जनहित में इस माँग पर विशेष ध्यान दिया जाए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी पर बने सरकारी आवासों को चिकित्साधीक्षक द्वारा संविदा कर्मचारियों को नियम विरुद्ध तरीके से किराये पर दिया गया है।
व उझानी ब्लॉक परिसर में बने स्वास्थ्य विभग के आवासों को भी अन्य विभाग के कर्मचारियों को किराये पर दिया गया है। अन्य विभाग से जाँच कराकर चिकित्साधीक्षक पर कठोर कार्यवाही की जाए।
उझानी ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत उझानी-सकरी जंगल व उझानी-नरऊ मार्ग जो कि मंडी समिति के अधीन हैं कई वर्षों से जर्जर है। पूर्व में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए हुए आदेशों का भी पालन नहीं हुआ। जनहित में तत्काल सड़क निर्माण कराया जाए।
तहसील अध्यक्ष बिल्सी इरशाद खां आरिफ रजा ने संबोधन में कहा
जनपद भर के तमाम ग्राम व नगरों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3-4 माह से पोषाहार का वितरण नहीं हुआ है।
पूर्व में भी संगठन द्वारा कई बार शिकायत करने पर भी कोई सुधार नहीं हुआ। आप सख्त आदेश कर वितरण प्रणाली में सुधार कराएं। जिला अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार निरंकार सिंह को 9 सुत्री ज्ञापन सौंपा
मंडी समितियों में बने किसान विश्राम ग्रह में लगे तालों को खोला जाए।
जिले भर में खराब पड़े सभी सरकारी नलकूपों को ठीक कराया जाए।
जनपद भर के प्राइवेट स्कूलों में हो रहीं कापी, किताबों व ड्रेसों व जूते मोजो की बिक्री पर तुरन्त रोक लगाई जाए समस्या का समाधान नहीं हुआ