एसडीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
*संवाददाता* मुस्कान अंसारी
*रामपुर*। सोमवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बोलते हुए एसडीएम ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी न करें। मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी करते समय दूसरे समुदाय की आस्था का भी विशेष ख्याल रखें।
कुर्बानी का खून नालियों में न बहाएं। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद पशु के अवशेष नगर पंचायत की ओर से आने वाले वाहन में डालें।
या किसी स्थान पर गड्ढा कर दबाएं। एसडीएम ने नगर पंचायत कर्मचारियों को निर्देश देते हुए
कहा कि कुर्बानी के अवसर पर तीन दिन लगातार जलापूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। साथ ही साफ-सफाई की कराई जाए और पशुओं के अवशेषों को उठाने के लिए नगर पंचायत कर्मचारियों की टीम बनाकर ड्यूटी लगाई जाए।
सीओ अतुल कुमार पांडेय ने शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा की प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगी। बकरीद के मौके पर कहीं से भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी की सूचना मिलती है तो उस व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के बाद जेल भेजा जाएगा। बकरीद के पर्व को शांतिपूर्वक तथा भाईचारे के साथ मनाएं।