बिजली विभाग ने की विधुत कटौती की हद पार
प्रदेश में हीट वेव को लेकर जहां योगी सरकार बेहद चिंतित है वहीं मध्यांचल विधुत विभाग हीट वेव को लेकर लापरवाही बरत रहा है।
बदायूं - मामला उपखंड सहसवान से जुड़ा है जब से इस क्षेत्र में जेई रनवीर सिंह ने चार्ज संभाला है तब से ग्रामीण क्षेत्र में विधुत कटौती की हद पार कर दी है।
कोल्हाई निवासी उपभोक्ताओं का कहना है कि आधे गांव में लॉ वोल्टेज में लाईट प्राप्त होती है और आधा गांव हमेशा विद्युत कटौती का शिकार रहता है मात्र एक दो घंटा सप्लाई मिलती है वाकी 16 घण्टे विधुत कटौती की जाती है, इन सभी कार्यों को जेई रनवीर सिंह बढ़ावा दे रहे हैं, इनके फोन तो कभी उठता हि नही है
ग्रामीणों का कहना है कि जेई रनवीर ने चार पांच प्राइवेट लड़के अपने पास लगा रखे हैं जो विधुत कटौती कर सुविधा शुल्क प्राप्त कर सप्लाई सुचारू करते हैं।
जर्जर हालत में है विधुत लाईन
उपखंड सहसवान के गांव कोल्हाई में ग्रामीण उपभोक्ताओं ने ये भी बताया कि लगभग 25 वर्षों से विद्युत लाइन के तारों को नहीं बदला गया है जो जर्जर होने के कारण आए दिन टूटते रहते हैं, जो कि विभाग के भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े कर रहे हैं।