बजरंग दल ,विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का पुतला फूंका

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बजरंग दल ,विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का पुतला फूंका

Wednesday, June 12, 2024 | June 12, 2024 Last Updated 2024-06-12T16:09:50Z
    Share
बजरंग दल ,विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का पुतला फूंका

BadaunJune 12, 2024
बजरंग दल ,विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का पुतला फूंका वं जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन भी सोपा गया बताते चलें कि पिछले दिनों हाल में ही हुई


कश्मीर के रियासी इलाके में जो घटना घटी वह बहुत ही निंदनीय एवं कायरता पूर्ण है। पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने वैष्णो देवी एवं शिवखोड़ी के दर्शन करके


 लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई जिससे कि उसमें मासूम बच्चों सहित 10 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरा देश आहत है एवं आक्रोशित भी है इस घटना को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा की यह घटना पाकिस्तानियो की कायरता को दर्शाता है जो कि प्रत्यक्ष रूप से भारत राष्ट्र से नहीं टकरा सकते वह केवल पीछे से ही बार कर सकते हैं


इसका उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए अगर यह सब नहीं रुका तो बजरंग दल के कार्यकर्ता किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री


 नीरज रस्तोगी ने कहा यह जो घटना आतंकवादियों ने की है वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुस्साहसिक कृत है इसका उन्हें खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा इधर विश्व हिंदू परिषद बदायूं के जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने कहा कि धारा 370 हटाने के बाद फिर से पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों


ने अपना सर उठाना शुरू कर दिया है जिसको कि समय रहते गोलियों से छलनी कर दिया जाना चाहिए केंद्र सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान को ऐसा करारा सबक सिखाएं कि उसकी सात पीढ़ियां भी याद रखें।


इस मौके पर सभी बजरंग दल के एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का पुतला आग के हवाले कर दिया।तथा पाकिस्तान और आतंकवाद विरोधी नारे भी लगाये तथा राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी महोदय बदायूं के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा


 जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है की कड़ी से कड़ी कार्रवाई करके पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए इस मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता अभिषेक कश्यप शुभम रस्तोगी विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी जिला मंत्री



 उज्जवल गुप्ता राजीव जौहरी नीरज शर्मा राजेश बाबू हरिओम पाठक अरविंद शर्मा नीरज कोचर मुकेश पटवा देवकीनंदन शर्मा संदीप रस्तोगी हिमांशु पाराशरी अचल सक्सेना रविंद्र उपाध्याय राजेश सपरा


 राकेश कुमार सिंह शिवम जौहरी संतोष देवल विनय सिंह आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मयूर गुप्ता जी ने दी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close