बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कैली के करील बाबा मंदिर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन 25 और 26 जून को होगा ।सोमवार को मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने दंगल का फीता काटकर उद्घाटन किया।
सदर विधायक ने कहा कि दंगल के लिए शरीर और दिमाग का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब शरीर मजबूत होगा तभी देश भी मजबूत होगा ।
मेला आयोजन कमेटी के अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि इस बार मेले के दंगल में कई राज्यों के पहलवान भाग लेंगे ।
विजेता पहलवानों को उचित इनाम दिया जाएगा ।इस मौके पर थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह व भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।