रात से हो रही बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत, वहीं सड़के बनी तालाब
रामपुर। पिछले कुछ दिनों से पढ़ रही भीषण गर्मी की उमस झेल रहे लोगों को बारिश होने के बाद जो राहत मिली है वही नाले नाली चौक हो जाने के कारण सड़के तालाब बनी नजर आ रही है।
लोगों को घर से निकलने में परेशानी आ रही है।
जैसा कि आपको बताते चलें कि रामपुर जनपद वासियों को अब तक पढ़ रही भीषण गर्मी से जो परेशानी झेलनी पड़ी वहीं
देर रात से हो रही बारिश से कुछ राहत महसूस हुई है। इसके साथ ही नगर की नाले नालियों चोक हो जाने के कारण सड़क भी तालाब बनी नजर आ रही है