रामगंगा का पुल बनाकर हुआ तैयार अब है,, उद्घाटन का इंतजार।
जनपद बरेली नेशनल 24 लाइव न्यूज़ मीरगंज बाबा कैलाश गिरी की मणि के पास रामगंगा पर बने लगभग 790 मीटर लंबे पुल की एप्रोच रोड बनकर तैयार हो गई है अब सभी को पुल के उद्घाटन का इंतजार है,
इस पुल से पैदल वालों ,मोटरसाइकिल वालों आदि लोगों का आना जाना शुरू हो गया है ।इस पुल के निर्माण होने से मीरगंज से सिरौली बदायूं एवं कई अन्य जगहों की दूरी कम हो गई ।
नाबार्ड की वित्तीय मदद से इस पुल का निर्माण सेतु निगम ने 62 करोड रुपए से तैयार किया ।इस पुल से मदनापुर की ओर 3 किलोमीटर एवं हाजीपुर की ओर 1 किलोमीटर एप्रोच रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर था
जो कि अब पूरा हो गया है ।कपूरपुर के प्रधान हरीश लोधी के अनुसार पुल मार्च में ही बनकर तैयार हो गया था। लेकिन एप्रोच रोड तैयार न होने के कारण पुल चालू नहीं हो सका, क्योंकि अब अप्रोच रोड बनकर तैयार हो गई है लोगों का आना-जाना भी चालू हो गया है।
वर्ष 1996 में हाजीपुर में हुई भीषण नाव दुर्घटना के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस कैलाश मनी घाट पर पेंटून पुल की स्वीकृति कर इसका निर्माण कराया था। क्योंकि पेंटून पुल हर साल 15 जून को हटा दिया जाता है
,अब फिर से पैटून पुल को हटाया जा रहा है। बरसात खत्म होने पर 15 अक्टूबर को पेंटून पुल पी डवलू डी विभाग के द्वारा बनाया जाता है।
मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा के अनुसार पुल के संबंध में सेतु निगम के अधिकारियों से बात हुई है, इस पूर्ण निर्माण की स्वीकृति को लेकर हमारे द्वारा शासन में पैरवी की गई थी।