कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

Sunday, June 16, 2024 | June 16, 2024 Last Updated 2024-06-16T13:14:57Z
    Share
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ


बगरैन- सनौडी वाले महाराज स्थित प्राचीन मंदिर में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।

कलश यात्रा पनौडी वाले महाराज परिसर से शुरू हुई पेपल चौराहे होते हुए पाली मोहल्ला बाटकेश्वर नाथ मडी होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।


 यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया।

कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक मधुवन महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है।


इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है।


उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।


इस अवसर पर राकेश सत्यपाल ओमपाल तेजपाल मेघनाथ अतुल नवल अशोक हीरालाल अतेंद्र मुकेश भिखारी आदि की उपस्थिति रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close